कलयुग के भगवान का निवास स्थान
शबरीमाला श्री धर्मषष्ठ मंदिर
|
शबरीमाला मंदिर...प्रभु अयप्पा (धर्म षष्ठ) का निवास स्थान माना जाता है। इस विश्वविख्यात मंदिर की महिमा का जितना गुणगान किया जाए, कम ही है। यह मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। माना जाता है की मक्का-मदीना के बाद यह विश्व का दूसरा बड़ा तीर्थ स्थान है, जहाँ करोड़ों की संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए आते हैं।
यदि पिछले साल के आँकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले साल नवंबर से जनवरी माह के बीच ही पाँच करोड़ तीर्थयात्रियों ने इस मंदिर में प्रभु अयप्पा के दर्शन किए।
| |
|
मंडल पूजा ( 15 नवंबर) और मकराविलक्कु ( 14 जनवरी) ये शबरीमाला के प्रमुख उत्सव हैं। मलयालम पंचांग (माह) के पहले पाँच दिनों और विशु माह (अप्रैल महीने) में ही इस मंदिर के पट खोले जाते हैं अन्यथा सालभर मंदिर के पट बंद ही रहते हैं।
|
शबरीमाला की सर्वाधिक महत्वपू्र्ण पूजा है ‘मकराविलक’ । इस पूजा के अंत में श्रद्धालु पहाड़ी के शीर्ष पर आसमान में फैली पवित्र ज्योति ‘मकरज्योति’ के दर्शन करते हैं।
|
|
|
यहाँ आने वाले तीर्थयात्री मुख्यतः जत्थे में आते हैं जिनका नेतृत्व एक खास व्यक्ति करता है। इस व्यक्ति विशेष के हाथों में कपड़ों की एक पोटली होती है जिसे ‘इरामुडी केट्टू’ कहा जाता है। बाकी हिन्दू मंदिरों से अलग यहाँ पर सभी जाति के श्रद्धालु आ सकते हैं, पर 10 से 50 आयुवर्ग की महिलाओं का प्रवेश निषेध है।
|
कब जाएँ-
इस तीर्थस्थान में जाने के लिए नवंबर से जनवरी का समय सबसे उपयुक्त है। मंदिर के अनुयायी यहाँ 41 दिन कड़ी तपस्या करते हैं। तपस्या के दौरान वे मांसाहार, काम और तामसिक प्रवृत्तियों से बचते हुए प्रभु आराधना में अपने को लीन कर देते हैं। इस समयावधि में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाता है। ये तीर्थयात्री अपने साथ इरमू टिकटी नामक दो खाने वाला झोला रखे रहते हैं, जिसमें घी और पूजा की सामग्री रखी जाती है।
|
कैसे पहुँचें शबरीमाला-
यहाँ पहुँचने के लिए आप पंपा तक किसी भी वाहन से जा सकते हैं। पंपा के बाद लगभग चार किलोमीटर तक पैदल चढ़ाई चढ़नी होती है। यह पक्का रास्ता है जिसके आस-पास विश्रामशालाएँ, दवाई और मूलभूत वस्तुओं की छोटी-छोटी दुकानें हैं। इसके साथ ही ध्यान रखें- बीमार और अस्वस्थ लोगों को इस चढ़ाई की अनुमति नहीं है।
|
|
|
इस मंदिर के प्रवेश की समयावधि में तीर्थयात्री यहाँ पर विभिन्न साधनों से चालक्यम गाँव से होकर या इरुमेली के घने जंगलों के बीच से होकर भी आ सकते हैं, जिसमें उन्हें करीमाला की पहाड़ियों की पैदल यात्रा (करीब 50 किलोमीटर) करनी पड़ सकती है।

