सम्बंधित जानकारी
- चारधाम यात्रा : एक जुलाई से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
- उत्तराखंड में 29 जून तक बढ़ाया 'कोरोना कर्फ्यू', 1 जुलाई से स्थानीय लोगों के लिए खुलेगी चारधाम यात्रा
- ये चार धाम नहीं, एक ही धाम है, जानिए क्यों कहते हैं इन्हें चार धाम
- क्या महत्व है छोटा चार धाम की यात्रा का, जानिए
- तमिलनाडु के खास 8 समुद्री तट, तीर्थ स्थलों के दर्शन के साथ ही सैर-सपाटा
Sapta Badri | बद्रीनाथ एक नहीं 7 है, जानिए सप्त बद्री
हमने जिस तरह आपको पंच कैलाश, पंच केदार आदि हिन्दू तीर्थ के बारे में बताया था उसी तरह अब जानिए सप्त बद्री के बार में संक्षिप्त जानकारी जो उत्तराखंड के चमोली में स्थित है और सभी जगह श्रीहरि विष्णु विराजमान हैं।
1. श्री बद्रीनाथ : यह मुख्य बद्रीनाथ धाम है जो उत्तराखंड के चमोली में बद्रिकावन बद्रिकाश्रम में केदारनाथ के पास स्थित है। यह बड़ा और छोटा चार धाम में से एक तीर्थ क्षेत्र है।
2. श्री आदि बद्री : इसे सबसे प्राचीन स्थान कहा जाता है जो उत्तराखंड के चमोली के कर्ण प्रयाग में स्थित है। यहां पर श्रीहरि विष्णु विराजमान है।
3. श्री वृद्ध बद्री : यह स्थान भी चमोली में जोशीमठ के पास अनिमठ में स्थित है।
4. श्री भविष्य बद्री : कहते हैं कि भविष्य में जब केदारनाथ और बद्रीनाथ लुप्त हो जाएंगे तब यही स्थान तीर्थ क्षेत्र होगा। यह स्थान भी चमोली में जोशीमठ के पास सुभैन तपोवन में स्थित है।
5. श्री योगध्यान बद्री : यह स्थान भी चमोली में पांडुकेश्वर में स्थित है।
6. श्री ध्यान बद्री : यह स्थान भी चमोली में उर्गम घाटी (कल्पेश्वर के समीप) स्थित है।
7. श्री नृसिंह बद्री : यह स्थान भी चमोली में जोशीमठ के पास स्थित है।
