here

Hanuman Chalisa

Chanakya Niti : कभी किसी को नहीं बताना चाहिए ये 6 बातें, वर्ना पछताओगे

WD Feature Desk
बुधवार, 12 जून 2024 (16:11 IST)
Chanakya niti: आचार्य चाणक्य ने धर्म, राजनीति, अर्थ, राज्य, देश, जीवन, स्त्री, पुरुष सभी विषयों पर अपने विचार चाणक्य नीति में व्यक्त किए हैं। चाणक्य नीति की बातें आज भी प्रचलन में है। चाणक्य नीति आज भी प्रासंगिक है, जिन्होंने भी इस नीति का पालन किया वह सुखी हो गया है। आओ जानते हैं कि सफलता के लिए कौनी 6 बातें दूसरों से छुपाकर रखना जरूरी है।
 
सिद्धमौषधं धर्मं गृहछिद्रं व मैथुनमाकुभुक्तं कुश्रुतं चैव मतिमान्न प्रकाशयेत् ॥चाणक्य नीति: 17॥  
अर्थात सिद्ध की औषधि, धर्म, घर की कमियां, शय्यासुख, गलती से किया गलत भोजन और सुनी हुई बुरी बातें कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए।
ALSO READ: चाणक्य के अनुसार ये 8 बातें किसी को न बताएं वरना पछताएंगे
1. सिद्ध औषधि : सिद्ध की हुई औषधि से कई लोग व्यापार खड़ा करने की सोचते हैं तब उसका महत्व समाप्त हो जाता है। यह औषधि दूसरों का भला करने के लिए होती। इसके अलावा आप यदि किसी भी प्रकार की दवाई खाते हैं तो उसे गोपनीय रखें। माना जाता है कि दवा का असर भी तब तक रहता है जब तक वह गोपनीय है। हालांकि कुछ लोग इससे इत्तेफाक रख सकते हैं। लेकिन प्राचीनकाल में हो सकता है कि यह किसी विशेष रोग या औषधि के लिए कहा गया हो। पहले के लोग कुछ लोग दुर्लभ वनस्पति के जानकार भी होते थे। बहुत से लोग कहते हैं कि यदि आप दारू भी पीते हैं, तो वह तभी तक उचित है जब तक उसकी गोपनीयता भंग न हो। जिस दिन लोगों को उसके बारे में पता चलता है समझों उसी दिन से आपका पतन भी होना शुरू हो जाता है। 
 
2. धर्म : आप अपने धर्म धर्म के बारे में किसी को नहीं बताएं बल्की उसका पालन करते जाएं। धर्म व्यक्तिगत और गुप्त रखने के लिए होता। धर्म में यदि दानपुण्य की बात करें तो किसी भी प्रकार के दान को किसी को भी न बताएं क्योंकि इसे दान का पुण्य नष्ट हो जाता है। इसी के साथ ही दान को अपनी पत्नी से भी गुप्त ही रखना चाहिए। कई बार आपकी पत्नी दान पर किए गए खर्च की दुहाई देकर आपको भला-बुरा कह सकती है।
 
3. घर की कमियां : कमियां सभी घरों में होती हैं। यदि आप अपने घर की कमियां लोगों को बताते फिरेंगे तो उससे आपकी ही बदमामी होगी और लोग इसके फायदा भी उठा सकते हैं। इसलिए अपने घर की कमियों को छुपाकर रखें। अन्यथा आप कमजोर हो जाएंगे। यदि आप किसी मित्र, परिचित या रिश्तेदार को यह बातें बताते हैं तो इससे घर के सदस्यों में आपसी मनमुटाव और अविश्‍वास की भावना बढ़ती है और पारिवार का विखंडन होता है। साथ ही आपके घर का राज धीरे दीरे सावर्जनिक हो जाता है। घर की बातें बताने से दूसरों की सहानु‍भूति हासिल करने के लिए आप कुछ समय के लिए जरूर राहत महसूस कर सकते हैं लेकिन इससे आपकी कमजोरी ही प्रदर्शित होती है। ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार ये 10 तरह के लोग पिशाच के समान होते हैं, दूर रहें इनसे
4. शय्यासुख : अपने दांपत्य जीवन और घर परिवार की बातें हमेशा गोपनीय रखना चाहिए। दांपत्य जीवन की बातें तो पति और पत्नी के बीच ही रहना चाहिए क्योंकि इसे दूसरों को बताने का अर्थ है कि आप असभ्य, अश्लील होने के साथ ही विश्‍वासघाती भी हो।
 
5. गलती से किया गलत भोजन : यदि आपने भूल से कोई ऐसी चीज खा ली हो जोकि आपके समाज में वर्जित है तो उसे किसी को नहीं बताना चाहिए। इससे आपकी प्रतिष्‍ठा गिर जाएगी और समाज आपको अच्‍छी नजरों से नहीं देखेगा। 
 
6. सुनी हुई बुरी बातें : यदि आपने किसी से किसी के बारे में कोई बुरी बात सुन ली या सुनी सुनाई बातें सुन ली है तो उस बात को अन्य किसी को नहीं बताना चाहिए। यह बात आपकी प्रतिष्‍ठा पर भी दाग लगा सकती है।
ALSO READ: Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

06 July Birthday: आपको 6 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख