सम्बंधित जानकारी
- आषाढ़ की पूनम को ही क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा, जानिए कारण
- कब दी जाती है गुरु दक्षिणा, क्या है इसका महत्व, जानिए पौराणिक जानकारी
- जानिए चातुर्मास क्या है? क्यों वर्जित है इन दिनों ये कार्य, कौन-से नियमों का करें पालन
- दुनिया में कितने धर्म हैं?
- चाणक्य की 6 बातें पढ़ लीं तो सीख जाएंगे दुनिया को जीतने की कला
रक्षा बंधन 2019 : इस वर्ष राखी कब है?
वर्ष 2019 का श्रावण मास आरंभ हो चुका है। इसी मास में कई पर्व और त्योहार आएंगे। सबसे महत्वपूर्ण भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षा बंधन आएगा।
इसी श्रावण मास में लंबे अर्से बाद 15 अगस्त के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का संयोग उपस्थित हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की रात्रि नौ बजे के बाद पंचक शुरू हो रहा है इसलिए इससे पूर्व राखी बंधवाना श्रेष्ठ होगा।
रक्षाबंधन के दिन राष्ट्रीय पर्व होने से देश भर में विशेष उमंग और उत्साह का वातावरण होगा। राखियां भी तिरंगे की ही मिलेगी। दूसरी तरफ देशभक्ति में परंपरा का रस घुलेगा। हालांकि नौकरीपेशा के 1 अवकाश का नुकसान है पर दो त्योहारों का आनंद भी दुगना ही होगा।
इसी दिन योगी अरविंद जयंती भी है। मदर टेरेसा जयंती और संस्कृत दिवस भी इसी दिन आ रहा है।
