suvichar
✕

मैरिड लाइफ को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है ये 5 गलतियां

Updated: शनिवार, 24 जून 2023 (17:44 IST)
Married life mistakes : आजकल विवाह के बाद बहुत से रिश्ते ज्यादा से ज्यादा 3 वर्ष तक कायम रहकर तलाक की नौबत तक पहुंचने लगे हैं। इसके कई कारण है, लेकिन हम जानते हैं 5 ऐसा कारण जिसने पति और पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होता है और अक्सर यह झगड़ा बढ़कर तलाक तक पहुंच जाता है। इससे शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो जाती है।
 
पारिवारिक दखल : यदि आपका अपने पति या अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कोई विवाद है तो उसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को बताकर पति की या पत्नी की बुराई न करें। कई लोग है जो अपने मित्र, रिश्तेदार और परिवार सभी को पति पत्नी के बीच की बातों को उजागर कर देते हैं। ऐसे में यह झगड़ा और भी बढ़ेगा। यदि आपको किसी भी प्रकार का दुख है तो परिवार के सिर्फ ऐसे व्यक्ति को बताएं जो आपकी मदद कर सकता है।
 
बातचीत बंद कर देना : यदि किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है तो कुछ दिनों तक तो बातचीत बंद होना सामान्य बात रहती है परंतु यदि कोई भी पक्ष इस जिद पर अड़ जाए कि अब बात ही नहीं करना है तो फिर यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलने वाला है। भलाई इसी में है कि मौन को बहुत लंबा न खीचें।
 
परिवार की बुराई करना : लड़ाई झगड़े के दौरान यदि कोई कपल्स एक दूसरे के परिवार या माता पिता की बुराई करने लग जाते हैं तो फिर यह झगड़ा लंबा चलने वाला है, क्योंकि इससे रिश्तों में खटास आना स्वाभाविक है। झगड़ा अपने स्तर तक ही रखें और एक दूसरे के माता पिता का सम्मान करें।
रुपया पैसे को बीच में लाना : कई महिलाएं हैं तो पति के तरह की कमाने जाती है कई बार वह पति से ज्यादा कमाती है। ऐसे में वह अपेक्षा करती हैं कि पति घर के काम करें। ऐसा भी होता है कि कोई पति ऐसा होता है जो हर बात के बीच में पैसों को लेकर आ जाता है। वह अपने खर्चे ही गिनाता रहता है। ऐसे में पैसा रिश्तों को तोड़ देता है। यदि दोनों कमाते हैं तो दोनों ही सामंजस्यता से काम लेकर एक-दूसरे की समस्याओं को समझकर सहयोग करना चाहिए। पैसों से किसी की तुलना न करें।
 
अतीत का रोना रोना : जो बीत गया वह बीत गया लेकिन हर बार के झगड़े में अतीत की गलतियां निकालकर एक दूसरे को ताना देना रिश्तों को खत्म कर देता है। हर बार झगड़े के समय पिछली गलतियों को गिनाना यानी झगड़े को और बढ़ाना ही होगा। भलाई इसी में हैं कि पुरानी बातों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ा जाए।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

19 October Birthday: आपको 19 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

18 October Birthday: आपको 18 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख