shradh paksha
✕

Amla Navami: आंवला नवमी के संबंध में 9 रोचक तथ्‍य

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 (09:43 IST)
Akshaya Navami Significance: आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला एक अत्यंत पवित्र पर्व है। 'अक्षय' का अर्थ है 'जिसका कभी क्षय न हो', और इसी कारण इस दिन किए गए किसी भी शुभ कार्य, दान, या पूजा का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता और कई जन्मों तक उसका फल प्राप्त होता है।ALSO READ: Amla Navami: आंवला नवमी पर करें ये 7 विशेष उपाय, मिलेंगे अनगिनत फायदे

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष को भगवान विष्णु का निवास स्थान माना जाता है और यह भगवान शिव को भी प्रिय है। पौराणिक ग्रंथों में इस दिन को द्वापर युग का आरंभ दिवस भी माना गया है, जो इसकी पवित्रता और महत्ता को और बढ़ाता है। 
 
यहां जानें आंवला नवमी के 9 दिलचस्प तथ्‍य: 
 
1. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी का पर्व मनाते हैं। 
 
2. इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। 'अक्षय' का अर्थ होता है जो कभी खत्म न हो। 
 
3. इस दिन किए गए दान-पुण्य, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों का फल अक्षय होता है।
 
4. आंवला नवमी विशेष रूप से आंवले के पेड़ की पूजा, व्रत और परिवार की समृद्धि की कामना के लिए मनाई जाती है। 
 
5. यह माना जाता है कि कार्तिक मास की नवमी से पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के पेड़ में वास करते हैं। 
 
6. इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाना, भगवान को भोग लगाना और प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
 
7. एक पौराणिक कथा के अनुसार, देवी लक्ष्मी ने आंवले के पेड़ के नीचे भोजन तैयार करके भगवान विष्णु तथा शिव जो खिलाया था तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
 
8. आंवला नवमी के शुभ अवसर पर मथुरा-वृन्दावन की परिक्रमा का भी विशेष महत्व है। श्रद्धालु अक्षय पुण्य अर्जित करने के लिए परिक्रमा करते हैं।
 
9. आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके 'ॐ धात्र्यै नमः' या 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।ALSO READ: Amla Navami 2025: आंवला नवमी कब है, क्या है इस दिन का महत्व

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Haridwar Ardh Kumbh 2027: हरिद्वार में कब से कब तक चलेगा अर्धकुंभ मेला? जानें प्रमुख स्नान की तिथियां

Nashik kumbh mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला कब से कब तक रहेगा?

अगला लेख