dharma sangrah
✕

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा उत्तराखंड सुरंग में फंसे 41 कर्मचारियों की शीघ्र सकुशल बाहर वापसी के लिए गुरुपूजा आयोजित

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2023 (11:55 IST)
Uttarakhand Tunnel Rescue : श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा उत्तराखंड सुरंग में फसे 41 कर्मचारियों के सकुशल वापसी हेतु संस्था के स्वयं सेवकों तथा प्रशिक्षकों द्वारा रविवार को दोपहर 12 बजे विशेष गुरुपूजा ध्यान व प्रार्थना ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग द्वारा की गई। साथ ही मुंबई के 26/11 हमले के शहीदों को भी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
 
इस प्रार्थना सभा मे सभी फंसे हुए कर्मचारियों के स्वास्थ्य और वापसी के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ प्रशिक्षक सौरभ पुरोहित द्वारा गुरुपूजा की गई। साथ ही सभी प्रशिक्षकों तथा स्वयं सेवकों ने भाग लिया और सभी ने सामूहिक रूप से उनके कुशल मंगल होने की प्रार्थना के साथ जल्द ही बाहर आने हेतु ब्लेसिंग भी प्रेषित की।
 
संस्था के प्रदेश प्रभारी श्री तेजवीर जी ने बताया कि आज से शुरू हुई यह प्रार्थना अब प्रतिदिन दोपहर में 12 बजे उनके सभी के बाहर आने तक जारी रहेगी तथा मानवीय मूल्यों के चिंतक सभी व्यक्ति ऑनलाइन प्लेटफार्म ज़ूम पर होने वाली इस सभा मे ऑनलाइन उपस्तिथ हो कर मानवता के इस पुनीत कार्य मे भाग ले सकते है।
 
आपको बता दें कि 12 नवंबर 2023 से सुबह 5.30 बजे सिल्क्यारा टनल ढह गई थी और इसमें 41 मजदूर सुरंग में फस गए थे। तब से रेस्क्यू टीम इन मजदूरों को बहार निकालने के लिए जुटी हुई है लेकिन अब भी कई मजदूरों को बहार नहीं निकाला गया है। इस रेस्क्यू में स्थानीय पुलिस, प्रशासन, NDRF, SDRF, ITBP, BRO, NHAI, रेल विकास निगम लिमिटेड, ONGC, भारतीय वायु सेना, टेहरी जल विद्युत विकास निगम और सुरंग निर्माण के कई एक्सपर्ट इस मिशन में लगे हुए हैं। 
ALSO READ: Uttarakhand Tunnel Collapse: ऑपरेशन में सेना की एंट्री, वर्टिकल ड्रिलिंग होगी, 30 नवंबर तक चलेगा काम

Show comments

सभी देखें

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

25 नवंबर को गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; होगा बड़ा धन लाभ

देव दिवाली पर कितने दीपक जलाना होता है शुभ? जानिए दीपदान की सही संख्या और धार्मिक महत्व

रवि प्रदोष व्रत पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, जरूरी सावधानियां और व्रत का फल

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

अगला लेख