sawan somwar

चलो करें एक नई शुरुआत

जब रहना है साथ-साथ

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (13:22 IST)
WDWD
अक्सर यह देखा जाता है कि शादी के कुछ सालों तक तो पति-पत्नी खुश रहते हैं परंतु उसके बाद उनमें नोंक-झोंक की शुरुआत हो जाती है। यह नोंक-झोंक उन्हें एक-दूसरे से कटने पर मजबूर करती है। उम्र के ढलाव पर पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे के साथ की जरूरत पड़ती है। उस वक्त दोनों के लिए सामंजस्य बैठा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

जब जीवनभर साथ ही रहना है तो क्यों न खुशी-खुशी रहा जाए। झगड़ों को सुलझाकर प्यार की शुरुआत करने के लिए पति-पत्नी दोनों में से किसी एक को तो पहल करनी ही होगी।

* समझें एक-दूसरे को :-
कई बार परिवार की जिम्मेदारियों में दंपत्ति इतने उलझ जाते हैं कि उन्हें अपने बारे में सोचने-समझने की फुरसत ही नहीं मिलती। जैसे-जैसे दोनों की उम्र ढलती जाती है वैसे-वैसे दोनों को एक-दूसरे की जरूरत अधिक महसूस होने लगती है। ऐसे में आपसी समझ व सामंजस्य के अभाव में पति-पत्नी को एक-दूसरे को समझने में ही बहुत वक्त लग जाता है।

जब तक आप दोनों एक-दूसरे को नहीं समझेंगे, तब तक आप रिश्ते में एक-दूजे के साथ तालमेल नहीं बैठा पाएँगे। तो क्यों न आपसी समझ व प्यार से एक नई शुरुआत की जाए व जिंदगी का पूरा-पूरा लुत्फ उठाया जाए।

PR
PR
* अपनी गलती स्वीकारें :-
उम्र में बड़ा या छोटा होना हमारी जिम्मेदारियों को कम नहीं करता। गलतियाँ बड़े-छोटे सभी से हो सकती है। यदि हम हमेशा बड़े ही बने रहेंगे तो शायद हम कभी छोटों का सम्मान नहीं पा सकेंगे।

पति-पत्नी दोनों में से जो भी गलती करता है, उन्हें अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए। अपनी गलतियों पर माफी माँगन ा आपके जीवनसाथी के मन में आपके प्रति विश्वास पैदा करेगा।

* करें प्यार की शुरुआत :-
प्यार एक ऐसा मरहम है, जो वक्त के हर घाव को भर देता है। पति-पत्नी यदि बीती बातों को याद करके दु:खी होंगे तो वे कभी दांपत् य क े इस रिश्ते में पूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाएँगे। जिंदगी में अगर नई शुरुआत करनी है तो अतीत को भूलकर वर्तमान में प्यार के रंग भरने होंगे।

जिस रिश्ते की बुनियाद ही प्यार है तो उस रिश्ते को क्यों न खुश होकर जिएँ और इस जिंदगी का भरपूर मजा लें।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश