Hanuman Chalisa

Relationship Tips : दशहरा पर्व पर अपने रिश्ते के बीच आई बुराई को करें खत्म, अपनाएं टिप्स

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (17:48 IST)
दशहरे के दिन रावण का दहन किया जाता है। इस दिन असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। यह दिन हमें ये सीख देता है की बुराई कितनी भी क्यों न हो लेकिन जीत सिर्फ अच्छाई की ही होती है। वहीं इस दशहरे पर यदि आपके रिश्तें में दूरियां आ गई है या मनमुटाव चल रहा है। तो सभी बुराईयों को भूलाकर अपने पार्टनर की अच्छाईयों का ख्याल करके अपने रिश्तें को मजबूत बनाएं। यह पर्व परिवार के साथ मिलकर उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में यदि आप अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर नाराज है, तो सभी गिले शिकवों को मिटाकर  इस दशहरे से मन की सारी बुराईयों को खत्म कर एक अच्छे और सच्चे रिश्ते की शुरूआत करें। आइए जानते हैं कुछ टिप्स
 
एक-दूसरे से बात करें
यदि किसी बात को लेकर आप एक दूसरे से नाराज चल रहे है, तो बात जरूर करें। इस बात का ख्याल रखें कि हर बड़ी से बड़ी परेशानी का हल बातों में छुपा हुआ हैं, इसलिए एक दूसरे के लिए समय निकालें और जिस बात को लेकर आप परेशान है या ऐसी कोई बात जो आपको अपने पार्टनर की पसंद नहीं आई है उनसे जरूर शेयर करें ताकि जो गलतफहमी हुई है वो खत्म हो जाएं।
 
मिलजुकर करें त्योहार का स्वागत
त्योहार के समय पूरा परिवार एक साथ मिलकर पूरे उत्साह के साथ पूरे उमंग के साथ पर्व को मनाता है, ऐसे में रिश्तों में आई खटास उस उमंग को उस उत्साह को फीका कर देती है। इसलिए सारे गिले शिकवे भूलाकर आप दोनों अपने परिवार के साथ मिलकर त्योहार को उत्साह के साथ मनाएं।
 
अंहकार त्यागे
दशहरे के पर्व के दिन अपने रिश्तें में मिठास लाएं और एक-दूसरे के साथ प्रेम से रहे और बातों की शुरूआत करें। यदि मन में ये बात चल रही है कि पहले मैं ही क्यों बात करूं? तो इस अंहकार को खत्म कर दें। इस बात का ख्याल रखें कि अंहकार से सिर्फ रिश्ते खराब होते है इसलिए रिश्तों जोड़ने की कोशिश करें न की तोड़ने की इसलिए अंहकार त्यागे और आगे बढ़ें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख