biodatamaker

कहीं आपका पार्टनर आपकी भावनाओं से खेल तो नहीं रहा? जानिए 5 संकेत

Updated: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (15:20 IST)
जहां प्यार होता है, वहां छोटी-मोटी लड़ाई और टकरार तो होती ही है, लेकिन यदि आपका साथी हमेशा ही अपनी बातें मनवाने के लिए लड़ाई करे, बात-बात पर नराज होते रहे, तो जरा संभल जाइए। ऐसे पार्टनर आपकी  भावनाओं से जाने-अनजाने में खेलते हैं और आपको इमोशनली मैनिपुलेट करते हैं। कहीं आपका पार्टनर भी तो आपकी भावनाओं से नहीं खेल रहा? आइए, जानते हैं वे संकेत जो इमोशनली मैनिपुलेट करने वाले पार्टनर अपने व्यवहार में दिखाते हैं, इन्हें जानने के बाद आप खुद ही समझ जाएंगे कि आपका साथी कैसा है- 
 
1. आपकी फीलिंग्स से खेलने वाला पार्टनर हमेशा ही आपके प्यार का टेस्ट लेता रहता है और आपके प्यार को बात-बात पर परखता है।
 
2. ऐसे पार्टनर अक्सर अपनी कोई भी बात मनवाने या मनचाहा काम करवाने के लिए ये लाइन इस्तेमाल करते हैं कि 'अगर आप उनसे प्यार करते हैं', तो उनका बोला काम जरूर करेंगे।
 
3. यदि उन्होंने आपके लिए कोई छोटा सा भी काम किया हो तो वे उसे समय-समय पर याद दिलाते रहते हैं। साथ ही उस काम के बदले में आपसे अपनी मनचाही चीज करने का प्रेशर बनाते हैं।
 
4. वे आपको हमेशा यह महसूस करवाते हैं कि आपने उनके साथ गलत किया है, इसलिए वे विक्टम हैं। ऐसे में हर बार गलती चाहे किसी की भी हो, हमेशा आप को ही झुकना पड़ता है।
  
5. वे आपको भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करते हैं, जैसे बार-बार आपको छोड़ने की धमकी देना, रिश्ता खत्म करने की बात करना, यहां तक कि खुद को नुकसान पहुंचाने की बात भी करते हैं।

ALSO READ: जानिए वे 6 गुण जो आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते में होते हैं...
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख