biodatamaker

क्या होता है ग्रे डिवोर्स जिसके जरिए ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो हुए अलग, कैसे है ये आम तलाक से अलग?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (11:10 IST)
What is Grey Divorse: ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के करीब 30 साल बाद अलग होने की घोषणा की है। 57 साल के ए आर रहमान और 50 साल की सायरा बानो ने ग्रे तलाक ले अपने रिश्ते को खत्म किया है। दोनों की शादी साल 1995 में हुई थी और अब उनके तीन बच्चे हैं – खतीजा, रहीमा और अमीन।
 
कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट लाइक की, जो ग्रे डिवोर्स से संबंधित थी। और अब हाल ही में रहमान और उनकी पत्नी के ग्रे डिवोर्स की घोषणा के बाद ये शब्द फिर से चर्चा में आ गया है। क्या आप जानते हैं कि ग्रे डिवोर्स का क्या मतलब होता है? आइये जानिए आज के इस आलेख में।  
 
क्या होता है ग्रे डिवोर्स?
ग्रे डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिट और डायमंड तलाक भी कहा जाता है। दरअसल जब 50 साल या उससे ज्यादा उम्र के कपल द्वारा अपनी लंबे समय से चली आ रही शादीशुदा जिंदगी के बाद अचानक से तलाक लेते हैं तो उसे ग्रे डिवोर्स कहा जाता है। यह शब्द बीते कुछ साल से ही लोकप्रिय हुआ है।  हालांकि, अब 15-20 साल की शादी के बाद अचानक रिश्ता टूटने के मामलों को भी ग्रे डिवोर्स कहा जाने लगता है। 


Gray Divorce
 
कई सेलिब्रिटी ने लिया ग्रे डिवोर्स
ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने ग्रे डिवोर्स लिया है।  इनमें हॉलीवुड के कई नामी कपल शुमार हैं। बॉलीवुड में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक को भी ग्रे डिवोर्स कहा जाता है, क्योंकि दोनों की शादी 19 साल के बाद टूटी थी।  इसके अलावा किरण राव और आमिर खान, फरहान अख्तर और अधुना अख्तर, अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी को भी इस कैटिगरी में रखा जाता है।  आमिर का तलाक 15 साल, फरहान का तलाक 16 साल और अर्जुन रामपाल का तलाक 21 साल बाद हुआ था।  ग्रे डिवोर्स के मामले पश्चिमी देश के लोगों के बीच सबसे ज्यादा आम चुके हैं।  

 
ग्रे डिवोर्स लेने का कारण
ग्रे डिवोर्स अक्सर तब होता है, जब दोनों कपल की सोच बदल जाती है या फिर बच्चे बड़े होकर घर से दूर चले जाते हैं और माता पिता घर पर अकेले समय बिताते हैं, जिससे उनके बीच में कई बार लड़ाई झगड़े और तनाव पैदा होने लगता है।  
 
पैसों की तंगी और शादी में पहले से ही कोई समस्या भी ग्रे डिवोर्स का कारण हो सकती है। कई बार रिटायरमेंट के बाद पति पत्नी 24 घंटे एक ही छत के नीचे समय बिताते हैं, जिससे भी उनके बीच भावनाओं और रुचियों का मेल नहीं बैठ पाता है।  इन कारणों की वजह से भी लोग ग्रे डिवोर्स लेते हैं।  
ALSO READ: टूटे रिश्तों को फिर से जोड़ना चाहते हैं तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान
 
सलाहकार की मदद जरूर लें
वैसे ग्रे डिवोर्स लेना काफी मुश्किलों से भरा होता है।  क्योंकि शादी के बाद इतना समय साथ बिताना, सुख-दुख, खुशियों को बांटना, इन सभी चीजों को भूलना काफी मुश्किल होता है।  इसलिए अगर आप भी ग्रे डिवोर्स लेने की सोच रहे हैं, तो अपना डिसीजन सोच समझ कर लें और किसी सलाहकार की मदद जरूर लें।

 
 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख