गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Zomato delivery boy hits nose of woman arrested in bangluru
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 मार्च 2021 (15:02 IST)

ऑर्डर कैंसल करने पर महिला को मुक्का मारने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Zomato delivery boy
बेंगलुरू। एक महिला को जोमैटो से ऑर्डर कैंसिल करना उस समय भारी पड़ गया जब एक डिलीवरी बॉय ने मुक्का जड़ के उसकी नाक ही तोड़ दी। सोशल मीडिया पर महिला ने वीडियो शेयर कर अपनी दास्तां सुनाई। पुलिस ने मामले में सख्‍त कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया।
डिलीवरी में देरी होने पर महिला ने ऑर्डर कैंसिल दिया था। इस पर डिलेवरी बॉय आग बबूला हो गया और यह हरकत कर बैठा। महिला ने घटना को बयां करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इसमें महिला ने बताया कि उसने आधा दरवाजा खोलकर जैसे ही खाना लेने से मना कर दिया डिलिवरी बॉय को गुस्सा आ गया। वह महिला से बहस करने लगा और फिर घर के अंदर घुस कर खाना रख दिया।
 
महिला ने जब घर में घुसने का विरोध किया तो डिलिवरी बॉय ने उस पर खीजते हुए पूछा कि क्या वो उसका नौकर है और एक मुक्का नाक पर मार दिया। इससे महिला घायल हो गई। इसके बाद डिलीवरी बॉय वहां से फरार हो गया।
 
महिला ने अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करवाया। वीडियो में महिला ने बताया कि हालांकि बेंगलुरु पुलिस ने उनकी मदद की और उन्हें आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। महिला ने वीडियो में बताया कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है।
 
इस पूरे मामले पर जोमैटो ने सफाई देते हुए कहा कि इस घटना के लिए हम माफी मांगते हैं। कंपनी के स्थानीय अधिकारी उनसे संपर्क करेंगे और जो भी सहायता पुलिस जांच या फिर मेडिकल के लिए जरूरी होगी वह उपलब्ध कराएंगे। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
ये भी पढ़ें
तृणमूल कांग्रेस ने की मांग, EC ले ममता पर हमले की जिम्मेदारी