Hanuman Chalisa
✕

पशु क्रूरता की पराकाष्ठा, युवकों ने बंदर को फंदे पर लटकाकर हत्या की

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (01:57 IST)
खम्मम (तेलंगाना)। दक्षिण भारत में पशु क्रूरता का एक और बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें 3 युवकों ने एक बंदर को रस्सी से फांसी पर लटकाकर उसकी जान ले ली। सोशल मीडिया में वायरस हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीन लोग एक बंदर को फंदे से लटकाकर उसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
वीडियो के वायरल होने के बाद बंदर के साथ ऐसी क्रूरता बरतने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। 26 जून को हुई यह घटना तेलंगाना के खम्मम जिले के वेमसूर गांव की है। सथुपल्ली वन रेंज के अधिकारी ए. वेंकटेशवरलु के अनुसार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।
 
दरअसल ये लोग बंदरों को भगाने के लिए ऐसा क्रूर कृत्य कर रहे थे। जब ये युवक बंदर को फंदे पर लटकाकर मार रहे थे, तब किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
 
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने इसे शेयर करते हुए ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने एक बंदर को पकड़ा था और वह उसे लटकाकर अन्य बंदरों को भगाना चाहते थे। हमें बंदर का शव सड़ी हुई अवस्था में मिला था। सथुपल्ली और नजदीकी इलाकों में लोग बंदरों के आतंक से परेशान थे, जिसकी वजह से कुछ लोगों ने ऐसा कदम उठाया।
 
इससे पहले 27 मई को केरल के पलक्कड़ में खाने की तलाश में आई गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों ने बारूद से भरा अनानास खिला दिया था। अनानास खाते ही हथिनी के मुंह में धमाका हो गया था और फिर बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना पर पूरे देश में हलचल मच गई थी और लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर जमकर फूटा था।
 
हथिनी की मौत के बाद बंदर को फांसी पर लटकाकर मारने की नई घटना ने एक बार फिर वन्य जीव के संरक्षण पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, साथ ही लोगों की गंदी मानसिकता भी खुलकर उजागर हो गई है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख