biodatamaker

यह क्या कह गए योगी के मंत्री, मच गया बवाल

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (15:07 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के काबीना मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा सपा, बसपा के शीर्ष नेताओं की रावण तथा अन्य पात्रों से तुलना किए जाने को लेकर मंगलवार को विधान परिषद में जोरदार हंगामा और जमकर नारेबाजी हुई। हंगामे के बाद कार्यवाही को 12 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
 
11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बसपा दल के नेता सुनील चित्तौड़ ने प्रदेश के नागर उड्डयन मंत्री नंदी द्वारा परसों इलाहाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में बसपा अध्यक्ष मायावती समेत विभिन्न नेताओं की तुलना पौराणिक पात्रों से किए जाने का कड़ा विरोध जताते हुए सभापति रमेश यादव से मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग की।
 
सदन में सपा और विपक्ष के नेता अहमद हसन ने भी कहा कि मंत्री नंदी ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति किया है, उस पर लगाम लगाने की जरूरत है। अगर लगाम नहीं लगी तो सदन चलना उचित नहीं होगा। भाजपा नफरत फैला रही है। 
 
उन्होंने कहा कि हर मंत्री सरकार का भागीदार होता है और किसी भी मंत्री का ऐसी गैरजिम्मेदाराना, अशोभनीय और बेहूदा बात करना उचित नहीं है। उन्होंने इस पर सदन में तुरंत चर्चा कराने की मांग की।
 
राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मर्यादाओं में रहकर ही टीका-टिप्पणी होनी चाहिए। भाजपा किसी के बारे में कहे गए अपशब्दों का ना तो समर्थन करती है और ना ही भाजपा की ऐसी सोच है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भी इस तरह की टिप्पणी की है तो यह गलत है और हम इसको स्वीकार नहीं करते।
 
मालूम हो कि इलाहाबाद के फूलपुर में परसों आयोजित चुनावी रैली में प्रदेश के नागर उड्डयन मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अन्य वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तुलना रावण से, शिवपाल यादव की कुम्भकर्ण से, अखिलेश यादव की मेघनाद से तथा बसपा मुखिया मायावती की तुलना शूर्पणखा से की थी। उन्होंने मायावती पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की थी।
 
साथ ही नंदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना मारीच से की थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना भगवान राम से और मुख्यमंत्री योगी की तुलना भगवान हनुमान से की थी।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

अगला लेख