Hanuman Chalisa

आंबेडकर जयंती पर योगी को दलित मित्र सम्मान, बोले...

शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (14:45 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी थे। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाए।
 
बाद में योगी आंबेडकर महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्हें 'दलित मित्र' की उपमा से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी उपस्थि​त थे।
 
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 40 लाख से अधिक शौचालय निर्मित कर दलितों के उन्नयन के लिए कड़ी मेहनत से कार्य किया है।
 
योगी ने ट्वीट किया कि बाबा साहेब ने भारत के संविधान में कई प्रावधान बनाए ताकि सामाजिक विषमता को दूर किया जा सके और समाज के दबे कुचले वर्ग को सामाजिक न्याय मुहैया कराया जा सके।
 
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों और समाज के दबे कुचले वर्ग के अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष किया।
 
राज्य सरकार की ओर से जयंती के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे प्रदेश में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए ताकि किसी संभावित हिंसक घटना को रोका जा सके।
 
ग्रेटर नोएडा में बिसरख के रिछपाल गढ़ी गांव में कल आंबेडकर की एक मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। गांव वालों ने क्षतिग्रस्त मूर्ति देख पुलिस को सूचित किया। तनावपूर्ण स्थिति के कारण भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया।
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और क्षतिग्रस्त मूर्ति को बदला जा रहा है। (भाषा) 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

Top News 20 July: संसद का मानसून सत्र, CJP का संसद मार्च, स्पेन बना फीफा वर्ल्ड चैंपियन

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

अगला लेख