ramcharitmanas
✕

योगी आदित्यनाथ ने पूछा सवाल, बदल गई दो मासूमों की जिंदगी

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (11:01 IST)
मुख्यमंत्री के सामने उसकी आंखों से उसकी बेबसी साफ झलक रही थी जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समझ लिया और तुरंत वाराणसी के जिलाअधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि इन नन्हें मुन्ने बच्चों की पढ़ाई का इंतजाम किया जाए। योगी ने वहीं पास में खड़े विधायक से कहा इन बच्चों के स्कूल जाने में लगने वाली सभी चीजों का इंतजाम कराया जाए।
 
बस क्या था मानो नन्हे-मुन्ने बच्चों की पढ़ाई को पंख लग गए और मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों का एडमिशन करा इसकी जानकारी शासन के द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी।
 
आइए बताते हैं वह कौन से नन्हे-मुन्ने बच्चे हैं जिनकी पढ़ाई का इंतजाम खुद मुख्यमंत्री ने कराया और कैसे इन नन्हें-मुन्नों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन रविवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के निरीक्षण कर रहे थे तभी हुकुलगंज निवासी तीमारदार के साथ बरामदे में बैठे 8 वर्षीय प्रिया एवं 6 वर्षीय शिवा को देख तो मुख्यमंत्री ने उन बच्चों से स्कूल जाने के बारे में जानकारी ली तो बच्चों ने कोई भी जवाब नहीं दिया और वहीं पर मौजूद बच्चों के पिता ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए बताया की साहब बच्चे नहीं पढ़ते हैं।
 
बस क्या था बच्चों के सिर पर हाथ फिराते हुए मुख्यमंत्री ने वाराणसी के जिलाधिकारी को बच्चों का दाखिला स्कूल में कराए जाने का आदेश दे डालें और मौके पर मौजूद विधायक रवींद्र जायसवाल को भी बच्चों को निःशुल्क ड्रेस, जूता, मोजा तथा पठन पाठन की सामग्री उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा। इसके चलते सोमवार को जैसे ही स्कूल खुले तो जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आदेशानुसार प्रिया एवं शिवा का दाखिला उनके घर के नजदीक के विद्यालय में करा दिया, ताकि दोनों बच्चे सुविधापूर्वक पढ़ सके।
 
वाराणसी के जिलाधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार प्रिया एवं शिवा को शिक्षा प्राप्त करने हेतु स्कूल में दाखिला करा दिया है।
 
6 वर्षीय शिवा को एलकेजी एवं 8 वर्षीय प्रिया को यूकेजी में उनके घर के नजदीक ही तुलसी निकेतन बालिका इण्टर कॉलेज हुकुलगंज में दाखिला कराया गया है। मुख्यमंत्रीजी के निर्देशानुसार इन दोनों बच्चों को निःशुल्क ड्रेस, पुस्तक, जूता, मोजा आदि भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख