shradh paksha
✕

जाति के आधार पर समाज को बांटती रही हैं पूर्ववर्ती सरकारें : योगी आदित्यनाथ

Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (10:21 IST)
Yogi Adityanath's statement regarding previous governments : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाति के आधार पर समाज को बांटने और विकास कार्यों में भेदभाव करने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों पर बुधवार को हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों का नाम लेते हुए कहा, जब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी को सत्ता मिलती है तो ये लोग सामाजिक ताना-बाना नष्ट करते हैं। वे अपनी तुष्टीकरण की योजनाओं के साथ समाज को विकास से दूर ले जाते हैं।
 
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाइयों और बहनों, आपने आजादी के बाद भारत को देखा है। सामाजिक तानेबाने के छिन्न-भिन्न किया जा रहा था। जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के आधार पर भेदभाव के बाद विकास योजनाएं के लाभ दिए गए।
ALSO READ: जब जनता को जनार्दन मानती है सरकार तो निर्णय भी लोकप्रिय होते हैं : योगी आदित्यनाथ
ऋण वितरण और युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कोई भी विकास देख सकता है और यह सरकार मकान, नौकरियां और बिजली हर किसी को बिना भेदभाव के उपलब्ध करा रही है।
ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान, UP पुलिस में 20 फीसदी बेटियों की करेंगे भर्ती
‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को दोहराते हुए उन्होंने कहा, हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे, लेकिन किसी को अराजकता और अव्यवस्था भी नहीं फैलाने देंगे। यदि कोई अराजकता के रास्ते पर चलता है तो वह रास्ता उसे यमराज के पास ले जाएगा।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ का हमला, दुष्कर्मियों का समर्थन करने वाले सपा नेता महिलाओं के दुश्मन
उन्होंने विपक्षी दलों का नाम लेते हुए कहा, जब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी को सत्ता मिलती है तो ये लोग सामाजिक ताना-बाना नष्ट करते हैं। वे अपनी तुष्टीकरण की योजनाओं के साथ समाज को विकास से दूर ले जाते हैं। इन्होंने देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का काम किया और आज भी वे यही काम कर रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख