dharma sangrah
✕

महिला, पुरुष ने की आत्महत्या, 8 माह की बच्ची बेसुध मिली

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (18:27 IST)
नोएडा। नोएडा सेक्टर 49 के होशियारपुर गांव में शनिवार सुबह एक महिला और पुरुष का शव पुलिस को पंखे से लटका मिला। उनकी 8 माह की बच्ची बेसुध पाई गई।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर थाना सेक्टर 49 पुलिस को होशियारपुर गांव में रहने वाले नरेंद्र ने सूचना दी कि उसके मकान में किराए पर रहने वाली महिला और पुरुष घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं और उनके कमरे से उनकी आठ माह की बच्ची की रोनें की आवाजें आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया, तो देखा कि महिला और पुरुष दोनों पंखे में फंदे से लटके हैं और बच्ची जमीन पर बेसुध पड़ी है।

उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वहां जो दस्तावेज मिले हैं उसके अनुसार पुरुष का नाम अनिकेत है और महिला का नाम अभी पता नहीं चला है।

एसीपी ने बताया कि प्राप्त दस्तावेज के आधार पर बिहार के सिवान जिले के उनके गांव से संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि शाम तक इस मामले में पूरी जानकारी बिहार पुलिस से उन्हें मिल जाएगी।
एसीपी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस को शक है कि दोनों ने आत्महत्या की है।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख