मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. woman dies on new delhi railway station due to electrocution
Written By
Last Updated : रविवार, 25 जून 2023 (13:24 IST)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, करंट ने ली महिला की जान

new delhi railway station
Delhi News : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
रेलवे स्टेशन पर पहाड़गंज की ओर बिजली का तार सड़क पर पार्किंग की ओर खुला पड़ा था। महिला उसकी चपेट में आ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, यह घटना स्टेशन परिसर में जलभराव के कारण हुई। ऐसा माना जा रहा है भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने आई मृतका ने पानी में जाने से बचने के लिए पोल पकड़ लिया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला की मौत की खबर से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आज मानसून की पहली बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में मानसून अपने तय समय से 2 दिन पहले पहुंच गया। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया।