• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman beat up bus driver, video went viral on social media
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (14:15 IST)

महिला ने बस ड्राइवर को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, महिला गिरफ्तार

महिला ने बस ड्राइवर को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, महिला गिरफ्तार - Woman beat up bus driver, video went viral on social media
अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला बस में चढ़कर ड्राइवर की पिटाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
वायरल वीडियो के मुताबिक विजयवाड़ा में 9 फरवरी यह घटना हुई। पुलिस ने राज्य परिवहन निगम के बस चालक पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में 28 वर्षीय महिला के. नंदिनी को गिरफ्तार कर लिया। 
 
बताया जा रहा है कि महिला गलत दिशा में स्कूटी चला रही थी। ड्राइवर ने महिला को कुछ देर रुकने के लिए कहा था ताकि वह बस को आगे बढ़ा सके। इसी बात को लेकर ड्राइवर की महिला के साथ नोकझोंक हो गई।
 
इसी बीच, महिला बस में घुस गई और ड्रायवर की पिटाई शुरू कर दी। वहां कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बस एपी 11 जेड 7046 चला रहे चालक मुसलैया (42) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सूर्यरावपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें
2022 के अंत तक कोविड-19 मुक्त होगी दुनिया, कोरोना फ्री स्टेज की ओर भारत