ganesh chaturthi

बोतल में वोट, गुजरात में जब्त हुई एक करोड़ से ज्यादा की शराब

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (18:44 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी की गई सुरक्षा चौकसी के बीच गुरुवार को अलग-अलग स्थानों से वाहनों की जांच के दौरान एक करोड़ 13 लाख से अधिक की शराब तथा करीब 40 लाख की चांदी बरामद की गई। इस सिलसिले में कुल 20 लोगों को पकड़ा गया है। 
 
देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया थाना क्षेत्र में खंभालिया भाणवड़ रोड पर गुंदमोरा के करीब एक ट्रक की जांच के दौरान इससे विदेशी शराब की 20 हजार 124 बोतले जिनकी कीमत 72 लाख 77 हजार 200 रुपए आंकी गई है, बरामद की गई। ट्रक के चालक और परिचालक (दोनों हरियाणा निवासी) तथा शराब लेने आए एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
 
इसी तरह वडोदरा जिले के करजण थाना क्षेत्र में वडोदरा-सूरत राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कियागाम के निकट सुबह पुलिस ने चार वाहनों की तलाशी के दौरान 11 हजार 316 बोतल विदेशी शराब जब्त की। इसकी कीमत 40 लाख 23 हजार आंकी जा रही है। इस सिलसिले में 14 लोगों को पकड़कर उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। ज्ञातव्य है कि गुजरात में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
 
उत्तर गुजरात में राजस्थान की सीमा से लगे बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ चेक पोस्ट पर एक बस से पुलिस ने गुरुवार को लगभग 50 किलो चांदी बरामद कर इस संबंध में दो लोगों को पकड़ा। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख