Daily Horoscope
✕

सावधान! दुकानदार ने अंकल कहा तो भड़का ग्राहक, साथियों को बुलाकर कर दी पिटाई

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2024 (17:32 IST)
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दुकानदार को दुकान में साड़ी खरीदने आए ग्राहक को उसकी पत्नी के सामने अंकल कहना भारी पड़ गया। जिसके बाद ग्राहक ने अपने साथियों को बुलाकर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। मामले का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
ALSO READ: UP : महिला सिपाही ने थानेदार की आंखों में झोंकी मिर्ची, डंडे से की पिटाई
खबरों के अनुसार, भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के जाट खेड़ी में कपड़े की दुकान पर एक शख्स महिला और एक बच्चे के  साथ कपड़े लेने आए। इसी बीच जब उन्हें कोई साड़ी पसंद नहीं आई तो दुकानदार ने कहा, अंकल आपको साड़ी नहीं लेनी है तो इतनी निकलवाई ही क्यों? बस, इतना कहते ही वह शख्‍स भड़क गया और कहा कि मुझे अंकल क्‍यों कहा, मैं अभी आता हूं और तुझे बताता हूं।
ALSO READ: Rajasthan : दलित लड़के पर लगा तार चुराने का आरोप, निर्वस्त्र कर की पिटाई, नाचने को किया मजबूर
इसके थोड़ी देर बाद उस शख्‍स ने दुकान में घुसकर अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख