1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shopkeeper attacked for refusing to give Bhelpuri

भेलपूरी देने से इंकार करने पर दुकानदार पर हमला, आरोपियों की तलाश जारी

Shopkeeper attacked for refusing to give Bhelpuri
मुंबई। मुंबई में मुफ्त में भेलपूरी (Bhelpuri) देने से इंकार करने पर 2 लोगों ने 18 वर्षीय दुकानदार पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मलाड पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपी रविवार रात को मलाड के लिबर्टी गार्डन इलाके में स्थित दुकान पर गए।

 
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मुफ्त में भेलपूरी मांगी लेकिन जब दुकानदार ने उनसे पिछला बकाया चुकाने को कहा तो वे गुस्सा हो गए और उसे गाली देने लगे। अधिकारी ने कहा कि गुस्साए एक आरोपी ने पास में पड़ी लोहे की छड़ उठाकर दुकानदार पर हमला कर दिया जिसे कई जगह चोट लगने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

 
पीड़ित की शिकायत के बाद मलाड पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Badlapur Encounter: हाईकोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान