dharma sangrah
✕

पश्चिम बंगाल में नकली शराब से 12 की मौत

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (23:13 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में नकली शराब कांड में पांच लोगों के मरने के साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। जिलाधिकारी सुमित गुप्ता ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में एक महिला है।
 
गुप्ता ने बताया, मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 12 हो गई है। शांतिपुर सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज करा रहे 25 अन्य की हालत नाजुक है। उनके इलाज की प्रकृति की निर्भरता को देखते हुए हम उन्हें कोलकाता भेजने के बारे में सोचेंगे।
 
सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही सीआईडी ने शांतिपुर इलाके में नकली शराब बेचने के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
 
राज्य सरकार ने मरने वाले के संबंधियों को दो-दो लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख