biodatamaker

Weather Update : पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान के ज्‍यादातर हिस्‍सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बरकरार

Updated: रविवार, 17 अप्रैल 2022 (01:07 IST)
पंजाब, हरियाणा और राजस्‍थान के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा। चंडीगढ़ के मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि नारनौल में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, सिरसा और हिसार में तापमान क्रमश: 41.9 और 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस जबकि भिवानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस जबकि होशियारपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 38.3, 37.9 और 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी ओर राजस्‍थान के कोटा समेत ज्‍यादातर हिस्‍सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बरकरार है। कोटा में शनिवार सुबह से ही पारा परवान पर रहा। सुबह 8.30 बजे का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े पड़ते रहे।

दोपहर में हालात यह रहे कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी उबल गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में पहली बार इस सीजन का न्यूनतम तापमान भी अधिक दर्ज किया गया।

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर निकले केजरीवाल, पुलिस ने बीच रास्ते रोका; AAP का सड़क पर धरना

LIVE: E-20 पेट्रोल पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च

पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

क्या है ‍बांकीपुर का जातीय गणित और किस जाति से आते हैं प्रशांत किशोर? कितने पढ़े-लिखे हैं PK

अगला लेख