biodatamaker
✕

Maharashtra rain : मृतकों की संख्या 213 हुई, 8 लोग लापता, रायगढ़ में 100 लोगों की गई जान

Updated: बुधवार, 28 जुलाई 2021 (22:59 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह हुई बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 213 हो गई, जिसमें केवल रायगढ़ जिले में लगभग 100 मौतें हुई है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 8 लोग अब भी लापता हैं। 20 जुलाई से भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई हिस्सों में, विशेष रूप से तटीय कोंकण और पश्चिमी जिलों में भारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ है।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 213 मौतों में से रायगढ़ जिले में सबसे अधिक 95, सतारा में 46, रत्नागिरि में 35, ठाणे में 15, कोल्हापुर में 7, मुंबई में 4, पुणे में 3, सिंधुदुर्ग में 4 और पूर्वी महाराष्ट्र के वर्धा और अकोला जिले में दो-दो लोगों की मौत हुई।

बयान में कहा गया है कि 8 लोग अब भी लापता हैं जबकि 52 घायलों का विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रायगढ़, सतारा और रत्नागिरि जिलों में अधिकांश मौतें भूस्खलन के कारण हुईं, जबकि बाढ़ ने कोल्हापुर और सांगली में कई लोगों की जान ले ली। इसमें कहा गया है कि 1 जून से अब तक महाराष्ट्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: 31 अगस्त तक बढ़ी Covid Guidelines, गृह मंत्रालय ने जारी कर कहा- बरकरार रखें सख्ती
बयान के अनुसार बाढ़ में कुल 61,280 पालतू जानवर भी मारे गए, जिनमें से अधिकांश सांगली, कोल्हापुर, सतारा और सिंधुदुर्ग जिलों में हैं। बयान में कहा गया है कि अकेले सांगली जिले में 2,11,808 सहित 4,35,879 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख