shradh paksha
✕

मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

Updated: गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (19:10 IST)
भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 21 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के कम से कम आठ जिलों में भारी बारिश (64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिमी) हुई, जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश के सिंगरौली में गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश (123 मिमी) दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल, धार और नरसिंहपुर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश (64.5 मिमी से 115.5 मिमी) हो सकती है।
ALSO READ: ओडिशा में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, पुरातात्विक टीम ने किया दावा
आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि अलर्ट शुक्रवार सुबह तक वैध है।मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित राज्य के 10 संभागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
ALSO READ: करोड़ो में बने पाकिस्तान के इस क्रिकेट स्टेडियम में अब उग रही हैं सब्जियां (वीडियो)
मध्यप्रदेश में इस महीने में दूसरी बार बारिश का दौर चल रहा है। पहली बार प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ग्वालियर व चंबल संभाग में बारिश से तबाही मची थी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई थी। साहा ने कहा कि मानसून अब ग्वालियर और सीधी से गुजर रहा है, जिससे नमी आ रही है और बारिश हो रही है। अगले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख