• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Vivek Oberoi fined for without helmet bike driving
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (23:13 IST)

बिना हेलमेट बाइक चलाई, वीडियो शेयर किया, विवेक ओबेराय का कटा चालान

बिना हेलमेट बाइक चलाई, वीडियो शेयर किया, विवेक ओबेराय का कटा चालान - Vivek Oberoi fined for without helmet bike driving
मुंबई। मुंबई यातायात पुलिस ने हेलमेट पहने बिना बाइक चलाने का वीडियो साझा किए जाने के बाद फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय का 500 रुपए का चालान किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अभिनेता का चालान जारी करने वाले सांताक्रूज यातायात संभाग के अधिकारी ने कहा कि ओबेराय ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था, जो कि कोविड-19 महामारी के दौरान अनिवार्य है।
 
उन्होंने कहा कि अभिनेता ने रविवार को यह वीडियो साझा किया था, जिसके बाद उनका चालान किया गया।
ये भी पढ़ें
उन्नाव केस, लड़की ने नहीं किया प्रेम का इकरार तो पिलाया कीटनाशक मिला पानी