Hanuman Chalisa

वसुंधरा राजे के खिलाफ टिप्पणी पर शरद यादव ने जताया खेद

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (21:31 IST)
रांची। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर आलोचना का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने शनिवार को उन्हें आहत करने के लिए खेद व्यक्त किया।
 
 
चारा घोटाले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से यहां रिम्स अस्पताल में मिलने आए शरद यादव ने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि यदि राजस्थान की रैली में उनके द्वारा दिए गए बयान से श्रीमती राजे की भावना आहत हुई है, तो इस पर उन्हें खेद है।
 
वसुंधरा राजे ने शरद यादव के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जाहिर किया था जिसमें उन्होंने एक चुनाव रैली के दौरान उनकी शारीरिक रचना पर टिप्पणी की थी। पत्रकारों के यहां यह पूछने पर कि वसुंधरा राजे ने उनके बयान को महिला का अपमान बताया है। शरद यादव ने कहा कि हमारे व्यक्तिगत संबंध बहुत पुराने हैं। यदि उन्हें लगता है कि जो कुछ मैंने कहा, उससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं तो इसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। इस सिलसिले में मैं उन्हें पत्र भी लिखूंगा।
 
शुक्रवार को वसुंधरा राजे ने चुनाव आयोग से इस मामले में शरद यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि शरद यादव की टिप्पणी से वे आहत हुई हैं। लालू यादव से अपनी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर शरद यादव ने कहा कि निजी चर्चा के बारे में वे बता नहीं सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि लालू यादव कैसे हैं? शरद ने कहा कि अब लालू यादव बहुत बेहतर हैं।
 
बुलंदशहर में पुलिस निरीक्षक की हत्या के मामले में पूछे गए सवाल पर शरद यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी की हत्या बहुत ही निंदनीय घटना है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख