dharma sangrah
✕

राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर फिर किया मोदी पर हमला, बोले...

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (21:43 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को जरूरत से ज्यादा तूल दिए जाने संबंधी सेना के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा के एक कथित बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला और दावा किया कि मोदी ने सेना का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया और इस पर उन्हें कोई शर्म नहीं है।
 
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया और राफेल सौदे का इस्तेमाल अनिल अंबानी की पूंजी बढ़ाने के लिए किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हुड्डा के बयान से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि आपने (हुड्डा) जवानों के एक सच्चे जनरल की तरह बात की है। भारत को आप पर गर्व है। हमारी सेना का इस्तेमाल निजी संपत्ति के तौर पर करने में प्रधानमंत्री को कोई शर्म नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होंने (मोदी) ने राजनीतिक पूंजी के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल किया और अनिल अंबानी की पूंजी में 30 हजार करोड़ रुपए में बढ़ोतरी करने के लिए राफेल सौदे का इस्तेमाल किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हुड्डा के बयान को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।
 
उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त्) हुड्डाजी आपका धन्यवाद कि आपने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण किए जाने को बेनकाब कर दिया है। कोई भी हमारे बहादुर जवानों के पराक्रम और बलिदान का इस्तेमाल सस्ते तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए नहीं कर सकता।
 
दरअसल, खबरों के मुताबिक हुड्डा ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता पर शुरुआती उत्साह स्वाभाविक था, लेकिन इसको जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया, जो अनुचित था। गौरतलब है कि जब 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, उस समय हुड्डा उत्तरी सेना के कमांडर थे। हुड्डा के बयान पर फिलहाल भाजपा एवं सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली पाई है। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

अगला लेख