Daily Horoscope
✕

वैष्णोदेवी में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (00:20 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुट पर्वत पर स्थित वैष्णोदेवी में रविवार इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, हालांकि बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन के लिए यात्रा जारी रखी।
 
 
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि त्रिकुट पर्वत पर भवन, भैरों घाटी, सांझी छत और हिमकोटि तथा घुमावदार मार्गों में कुछ इंच बर्फ जम गई। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बावजूद 15,000 से अधिक श्रद्धालु गुफा जाने के मार्ग में बढ़ रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर और यात्री केबल कार सेवा को थोड़े समय तक बंद रखने के बाद बहाल कर दिया गया है। पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शन किए। जम्मू में चर्चित पर्यटन स्थल पटनी टॉप और नाथा टॉप में भी दिन के दौरान बर्फबारी हुई। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

अगला लेख