ganesh chaturthi
✕

जिंदगी के लिए टीका और पौधा दोनों लगाना है जरूरी

Updated: शुक्रवार, 11 जून 2021 (15:32 IST)
कोविड आपदा प्रबंधन समिति की सदस्य, समाजिक कार्यकर्ता, जनक पलटा मगिलिगन ने वैक्सीन लगवाने वालों के लिए पौधों का स्वैच्छिक उपहार अभियान देव गुराडिया पंचायत भवन पर कोव‍िड सेंटर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रकाश कौशल के सहयोग से शुरू किया।

जनक पलटा मगिलिगन ने इस मौके पर कहा कि बरसात से पहले हर साल इंदौर और गांव में बड़ी संख्या में बहुत लोग मिलकर पौधारोपण करते हैं, लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते खतरा है और सभी को करोना से बचने वाले नियम के अनुसार रहना भी पड़ेगा। प‍िछले दिनों ऑक्‍सीजन, अस्पताल, पलंग के अभाव को हम सब ने देखा।अब आगे जिंदगी के लिए टीका भी लगवाना जरूरी है और पेड़ भी।

उन्‍होंने कहा पौधों का स्वैच्छिक उपहार देने का विचार आया तो सबसे पहले साईन्टेक इको फाउंडेशन और जैविक सेतु के संस्थापक ग्रीन हीरो अम्बरीश केला को बताया। उन्होंने सनावादिया के जीवक नर्सरी वाले मनोज नागर को ५०० पौधों का आर्डर दे दिया। डॉक्टर कौशल से चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि 200 लोगों के टीकाकरण के हिसाब से 200 पौधें सेंटर पर रखें जाएंगे। जो भी पौधों की देखभाल कर सकेगा वो स्‍वेच्‍छा से पौधें लेकर जाएगा और उन्‍हें लगाएगा।

खुडैल थाना क्षेत्र की तहसीलदार पल्लवी पौराणिक ने कहा वे भी इस अभियान में वन विभाग के साथ मिलकर अपना योगदान देंगी। देव गुराडिया गांव के सरपंच माखन पटेल ने जनक दीदी को धन्यवाद दिया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख