सम्बंधित जानकारी
- WHO ने यूरोप में Delta प्रकार के प्रसार पर जारी की चेतावनी
- AstraZeneca Vaccine से रक्त प्लेटलेट में कमी होने का खतरा बेहद कम, अध्ययन से हुआ खु्लासा
- Most Vaccine Wastage : Vaccine की सबसे ज्यादा बर्बादी झारखंड में, केरल और बंगाल का रिकॉर्ड अच्छा
- Puri Rath Yatra: इस साल भी जारी रहेगा जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा पर प्रतिबंध, सिर्फ सेवक ही हो सकेंगे शामिल
- अन्ना प्राणी उद्यान की 2 शेरनियों में Coronavirus संक्रमण की पुष्टि
कर्नाटक के 8 जिलों में Lockdown एक सप्ताह और बढ़ाया
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने राज्य के 8 जिलों में लॉकडाउन 14 जून के बाद एक सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय लिया है तथा शेष 23 जिलों में इसे हटाने के संबंध में विचार करेगी। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम यहां एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला प्रभारी मंत्रियों, तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना जांच में तेजी लाने तथा महामारी के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री एवं बेलगावी और विजयपुरा जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद करजोल ने लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ाए जाने का यह कहते हुए आग्रह किया कि महामारी अभी नियंत्रण में नहीं आई है।(वार्ता)
