Daily Horoscope
✕

उत्तराखंड सरकार धर्मांतरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है : धामी

मुख्‍यमंत्री धामी ने किया 'आदि गौरव महोत्सव-2025' का शुभारम्भ

Updated: शनिवार, 15 नवंबर 2025 (20:07 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने धर्मांतरण जैसी गंभीर समस्या के समाधान हेतु महत्वपूर्ण कार्य किया था। हमारी सरकार भी उनके आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर धर्मांतरण के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। 
 
मुख्यमंत्री पुष्कर ‍धामी ने देहरादून में भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 'आदि गौरव महोत्सव-2025' का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के आदिवासी एवं जनजातीय समुदायों के कल्याण हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है।
 
मुख्‍यमंत्री धामी ने नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर) में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता का शिलान्यास, नगर पंचायत कार्यालय भवन का लोकार्पण और ऑफ-रोड साइकिलिंग को भी फ्लैग ऑफ किया।
 
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज प्रदेश का गौरव है। उनके सशक्तिकरण हेतु PM-JanJati Unnat Gram Abhiyan के तहत 128 गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं। विभिन्न योजनाओं से छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख