dharma sangrah
✕

दंपति ने चुनाव जीतकर उत्तराखंड में रचा इतिहास

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (01:01 IST)
देहरादून। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में इस बार एक दंपति ने सभासद पदों पर एक ही नगर निगम क्षेत्र में जीत हासिल कर इतिहास रचा। राज्य में दंपति के स्वतंत्र रूप से चुनाव जीतने की भी यह पहली मिसाल है।
 
 
देहरादून जनपद के अंतर्गत तीर्थनगरी के रूप में विख्यात ऋषिकेश में पहली बार नगर निगम का चुनाव हुआ। यह पहला ऐसा निगम होगा, जहां एक दंपति दोनों अलग-अलग वार्डों का प्रतिनिधित्व करेंगे। नगर निगम के वार्ड संख्या 23 एवं 24 से जीतकर आए प्रत्याशी पति-पत्नी हैं। दोनों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है।
 
वार्ड संख्या 23 से पूर्व सभासद विकास तेवतिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे तो उन्होंने वार्ड 24 से पत्नी तनु विकास तेवतिया को चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव परिणाम आया तो विकास तेवतिया व तनु तेवतिया दोनों निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत गए हैं।

विकास तेवतिया ने निर्दलीय प्रत्याशी थम्मन सैनी को 223 मतों के अंतर से पराजित किया जबकि उनकी पत्नी तनु तेवतिया ने निर्दलीय प्रत्याशी लाजवंती देवी को 103 मतों के अंतर से पराजित किया। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख