dharma sangrah

छत्तीसगढ़ में हुए दूसरे चरण के चुनाव में 76.34 प्रतिशत मतदान

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (23:09 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को दूसरे एवं आखिरी चरण के हुए चुनाव में 76.34 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने बुधवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में 18 सीटों पर हुए चुनाव में 76.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों चरणों को मिलाकर राज्य की 90 सीटों पर हुए चुनाव में 76.35 प्रतिशत मतदान हुआ। यह 2013 में हुए चुनाव में हुए मतदान से लगभग एक प्रतिशत कम मतदान इस बार हुआ।
 
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में मंगलवार को हुए मतदान में सबसे अधिक 88.99 प्रतिशत मतदान धमतरी जिले की कुरूद विधानसभा सीट पर हुआ जबकि सबसे कम 60.30 प्रतिशत रायपुर उत्तर सीट पर हुआ। 6 विधानसभा क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक तथा 30 सीटों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान में 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने काफी रुचि ली तथा इनमें महिलाओं की तादाद ज्यादा थी।
 
साहू ने बताया कि सभी 72 क्षेत्रों की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों की उपस्थिति में सील कर दिया गया है। प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए एक-एक कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को तैनात किया गया है,जबकि रायपुर जिले के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए दो कंपनियों की तैनाती की गई है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख