dharma sangrah

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में बस गिरने से 14 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (21:56 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिरने 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 6 गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर से देहरादून के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
 
 
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12.15 बजे बड़कोट से विकासनगर जा रही निजी यात्री बस संख्या यूए-टीए-1127 ग्राम डामटा खड्ड के पास अनियंत्रित होकर 600 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
 
उन्होंने बताया कि राहत दल ने शुरुआती कार्रवाई में 6 शव बरामद किए थे और 18 घायलों को अस्पताल भेजा गया। इनमें से 6 गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि घटनाग्रस्त बस बहुत गहरी खाई में गिरी थी इसलिए लगातार बचाव दल अपने कार्य में लगे हैं और अभी तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत ने मृतकों के प्रति दु:ख व्यक्त किया है और घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। (वार्ता)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख