Hanuman Chalisa
✕

सिद्धार्थनगर सड़क हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा

Updated: रविवार, 22 मई 2022 (18:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

उल्लेखनीय है कि बारातियों को ले जा रही एक एसयूवी के शनिवार रात सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के कटया गांव में एक खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।(भाषा) 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अगला लेख