shradh paksha
✕

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से

Updated: बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (10:24 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा और 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
 
नगर निकाय चुनावों के बाद हो रहा यह सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा और इसमें कुल सात बैठकें प्रस्तावित हैं। चौदह दिसंबर को औपचारिक कार्य मसलन अध्यादेश, अधिसूचनाएं, नियम आदि सदन पटल पर रखे जाएंगे। इस दौरान विधेयक भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
 
विधानसभा में 15 दिसंबर को आधा दिन विधायी कार्य और आधा दिन गैर सरकारी कामकाज के लिए होगा । सोलह और 17 दिसंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण सदन की बैठकें नहीं होगीं।
 
सदन में 18 दिसंबर को वित्त वर्ष 2017-18 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगे प्रस्तुत की जाएंगी। इसके बाद विधायी कार्य होगा। सदन में 19 दिसंबर को 2017-18 की अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। उसके बाद अनुपूरक बजट पारित कराया जाएगा। 20 और 21 दिसंबर को विधायी कार्य एवं अन्य कामकाज प्रस्तावित हैं।
 
सत्र के समापन के दिन यानी 22 दिसंबर को आधा दिन विधायी कार्य और आधा दिन गैर सरकारी कामकाज के लिए रहेगा।
 
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 14 दिसंबर से आहूत द्वितीय सत्र की तैयारियों को लेकर विधान सभा परिसर एवं सभा मण्डप का मंगलवार को निरीक्षण किया।
 
विपक्षी दलों के नेता राज्य में कानून व्यवस्था, किसानों की समस्या और बिजली शुल्क में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने के मकसद से बैठक करेंगे।
 
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सपा विधायक राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर रणनीति तैयार करेगा और जन समस्याओं को सदन में उठाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के मुद्दे पर हम सरकार को घेरेंगे और जनता के समक्ष सरकार की पोल खोलेंगे। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख