dharma sangrah
✕

उपहार अग्निकांड हादसा : अंसल बंधुओं को 7 साल की कैद

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (16:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने उपहार अग्निकांड हादसे में सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में सुशील और गोपाल अंसल को सात साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने सुशील और गोपाल अंसल पर 2.25-2.25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया।
 
दिल्ली की अदालत ने अदालत के पूर्व कर्मियों दिनेश चंद शर्मा, पीपी बत्रा और अनूप सिंह को भी 7-7 साल कैद की सजा सुनाई।
 
अदालत ने 8 अक्टूबर को इस मामले में सुशील और गोपाल अंसल, अदालत के पूर्व कर्मचारी दिनेश चंद शर्मा तथा पी पी बत्रा और अनूप सिंह को दोषी ठहराया था। हर स्वरूप पंवार और धर्मवीर मल्होत्रा नामक दो अन्य आरोपियों की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।
 
13 जून 1997 को दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में बॉर्डर फिल्म देखने के लिए पहुंचे लोग आग की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई थी।
 
घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। अंसल बंधुओं पर उपहार सिनेमा हाल में लगी आग की घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाने का आरोप है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख