सम्बंधित जानकारी
- क्रूज ड्रग्स पार्टी : इम्तियाज खत्री के यहां NCB का छापा, जानिए क्या है फिल्म निर्माता के सुशांत मामले से कनेक्शन
- आर्यन खान को मिला दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के वकील का सपोर्ट, बोले- ड्रग्स बरामद ही नहीं हुई है तो...
- 'चेहरे' में रिया चक्रवर्ती को देख भड़के सुशांत के फैंस, फिल्म का कर रहे विरोध
- सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को हुआ एक साल
- 67वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड : 'छिछोरे' को मिला सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का अवॉर्ड, साजिद नाडियाडवाला ने सुशांत सिंह राजपूत को किया समर्पित
सुशांत मामले में CBI ने अमेरिका से मांगी मदद, पुराने कनेक्शन का पता लगाने की होगी कोशिश
मुंबई। सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अमेरिका से मदद मांगी है। जांच एजेंसी ने अमेरिकी कंपनियों से सिंह के ई-मेल और सोशल मीडिया खातों की डिलीट की हुई जानकारी हासिल करने में सहयोग मांगा है। मामले की हर एंगल से जांच कर रही एजेंसी पिछले रिकॉर्ड भी खंगालना चाहती है, ताकि आत्महत्या से जुड़े किसी पुराने कनेक्शन का पता लगाया जा सके।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई ने गूगल और फेसबुक से यह जानकारी एमएलएटी यानी म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी के तहत मांगी है। इसमें डिलीट की हुई चैट्स, ई-मेल या एक्टर की तरफ से की गई पोस्ट शामिल हैं।
एमएलएटी के जरिए दोनों देश घरेलू जांच में जानकारी हासिल कर सकते हैं। एमएलएटी के तहत भारत में जानकारी साझा करने का अधिकारी गृह मंत्रालय के पास है जबकि अमेरिका में यह काम एटॉर्नी जनरल के दफ्तर से होता है।
