sundarkand

बिजली चोरों की करो मुखबिरी, मिलेगा इनाम...

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (08:46 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए एक प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। इसके तहत बिजली चोरों की जानकारी देने वाले और छापा डालने वाली टीम को शमनशुल्क का 10-10 फीसदी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के अनुसार वित्तीय वर्ष में मिलने वाली पूरे शमनशुल्क की धनराशि का 20 प्रतिशत की व्यवस्था अगले वर्ष के बजट में की जाएगी। बिजली चोरी रोकने पर इसकी आपूर्ति के साथ ही राजस्व बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
 
एक अन्य प्रस्ताव में मंत्रिमंडल ने विद्युत वितरण और पारेषण क्षेत्र की अवस्थापना योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था का निर्णय लिया है।
 
इसके तहत विद्युत वितरण निगम वित्तीय संस्थाओं से 1250 करोड़ रुपए अवस्थापना योजना के लिए और 843 करोड़ 75 लाख रुपए आंतरिक संसाधन जुटाने के लिए ऋण लेंगे। 
 
मंत्रिमंडल ने राज्य में नागर विमानन को बढ़ावा देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत राज्य में इन्टर कनेक्टीविटी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने उन्नाव की पूर्वा नगर पंचायत और फर्रुखाबाद की शमसाबाद नगर पंचायत के सीमा विस्तार का भी निर्णय लिया।
 
मंत्रिमंडल ने रामपुर में गठित वक्फ न्यायाधिकरण को समाप्त कर उसके अधिकार क्षेत्र को लखनऊ के न्यायाधिकरण में समाहित करने का भी निर्णय लिया है। रामपुर वक्फ न्यायाधिकरण का गठन अखिलेश यादव सरकार ने मार्च 2014 में किया था। (वार्ता) 
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख