sawan somwar

मुश्किल में यूपी के 2600 मदरसे, हो सकती है बड़ी कार्रवाई...

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (11:33 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी पोर्टल पर अपने बारे में जानकारी नहीं देने वाले करीब 2600 मदरसों पर कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में करीब 19 हजार ऐसे मदरसे हैं जिन्हें किसी न किसी तरीके से सरकारी सहायता प्राप्त है। सरकार ने इन मदरसों से पोर्टल पर निर्धारित प्रारुप के तहत जानकारी देने को कहा था। इसके लिए समय सीमा में दो बार वृद्धि भी की गई, लेकिन करीब 2600 ऐसे मदरसे हैं जिन्होंने जानकारी पोर्टल पर नहीं दी है।
 
उन्होंने बताया कि 16 हजार से अधिक मदरसों ने जानकारी उपलब्ध करा दी है। सरकार अब प्रारुप भरने की तारीख को बढ़ाने की पक्षधर नहीं है। ऐसे में जानकारी नहीं देने वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई होने की सम्भावना है।
 
इस बीच, पोर्टल में उपलब्ध प्रारुप पर जानकारी नहीं देने वाले एक मदरसे के प्रबंधक ने बताया कि उन्हें इस बारे में अभी तक कुछ मालूम ही नहीं था। अब पता चल गया है। प्रारुप जल्द ही भर दिया जाएगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार जानकारी देने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी। (वार्ता) 
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख