ganesh chaturthi

बड़ी खबर, योगीराज में खुलेंगे 500 ई-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (11:17 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि अगले वर्ष राज्यभर में 500 ई-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की योजना है। ये प्राथमिक केंद्र पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। इसमें सभी तरह के रोगों का इलाज होगा साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज टेली मेडिसिन के जरिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह भी प्राप्त कर सकेंगे।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक के साथ सभी स्टाफ की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली दर्ज होगी।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अन्तिम घर तक पहुंचाने की कल्पना ‘स्वास्थ्य आपके घर’ के मुहिम की शुरुआत स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण के माध्यम से हो चुकी है। इसी कड़ी में लखनऊ में दो तथा इलाहाबाद में एक ई-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा चुके हैं। जल्द ही अन्य जिलों में भी ई-पीएचसी खोले जाएंगे।
 
सिंह ने बताया कि जिस तरह गैर सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों के लिए सुविधाएं होती है, उसी प्रकार सरकारी चिकित्सालयों को भी विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। 
 
ई-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों की सभी आवश्यक जांच के साथ ही बेहतर इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सक गंभीर स्थिति में आंध्रप्रदेश के बड़े चिकित्सकों से कन्सल्ट कर मरीज का उपचार कर सकेंगे। इसके अलावा केजीएमयू से भी टेलीमेडिसिन को जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि साधारण मरीजों को यदि समय पर इलाज मिल जाए, तो गम्भीर स्थिति नहीं उत्पन्न होगी। इसमें पीएचसी की भूमिका अहम होगी। इसलिए पीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख