Hanuman Chalisa
✕

उत्‍तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, पेपर लीक के बाद SSSC परीक्षा रद्द

Updated: शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 (14:14 IST)
UKSSSC Exam Postponed : पेपर लीक मामले में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अब 12 अक्‍टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने कहा कि नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। भाजपा विधायकों की मांग पर परीक्षा को रद्द किया गया है। विधायकों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
 
खबरों के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से 21 सितंबर को आयोजित की गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। भाजपा विधायकों की मांग पर परीक्षा को रद्द किया गया है। विधायकों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। परीक्षा में नकल मामले की जांच सीबीआई कर रही है। 
ALSO READ: उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, जानवरों के हमले में मौत पर मिलेंगे 10 लाख
एग्जाम में 1 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक मामले की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से एसआईटी का गठन भी किया गया है। वहीं उत्तराखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एक जांच समिति का भी गठन किया गया है।

यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने कहा कि नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। मामले में छात्रों ने परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे और सीबीआई जांच की घोषणा की थी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख