Hanuman Chalisa

अयोध्या में उद्धव को याद आए बाला साहब ठाकरे, श्रद्धालुओं को दिया बड़ा तोहफा

Updated: शनिवार, 7 मार्च 2020 (17:47 IST)
अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार अयोध्या में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भवन बनाएगी।

ठाकरे अपनी सरकार के सौ दिन का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को रामनगरी अयोध्‍या पहुंचे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या में महाराष्ट्र सरकार भवन बनवाएगी।

इसके लिए उन्‍होंने उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी ओर से एक करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से एक करोड़ रुपया दान देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि मैं नम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि यह धन सरकार की ओर से नहीं है। यह हमारे ट्रस्ट की ओर से एक करोड़ रुपए की राशि मैं मंदिर निर्माण के लिए घोषित करता हूं। जिस ट्रस्ट का निर्माण हुआ है उसका बैंक खाता भी खुल गया है। हमें वह दिन याद आता है जब मेरे पिता बाला साहब ने मंदिर आंदोलन का नेतृत्व किया था।

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में यह मेरी तीसरी यात्रा है। जब मैं 2018-2019 में आया था तब छत्रपति शिवाजी की भूमि की मिट्टी लेकर आया था। राम मंदिर के लिए कानून तो नहीं बना लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला किया।

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

अगला लेख