बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Two women fight fiercely in property dispute
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 जून 2022 (12:45 IST)

प्रॉपर्टी विवाद में दो महिलाओं में जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Property dispute
अजमेर। प्रॉपर्टी का विवाद सारे आपसी संबंधों को खत्म करके रख देता है। इसके चक्कर में लोग रिश्तों तक को ताक पर रख मारपीट करने से भी नहीं घबराते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जो राजस्थान के अजमेर से जुड़ी हुई है। यहां 2 महिलाओं में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मारपीट इतना बढ़ गया कि दोनों लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गईं। इतना ही नहीं, ये दोनों एक बड़े से नाले में भी गिर गईं। इसके बावजूद इन दोनों में मारपीट बंद नहीं हुई।
 
महिलाओं के इस तरह झगड़ते देख लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई। लेकिन उन्हें छुड़ाने की बजाय 2 शख्स भी नाले में जाकर मारपीट करने लगे और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अजमेर के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जायदाद के बंटवारे में कथित तौर पर देवरानी और जेठानी इतनी खतरनाक तरीके से लड़ती हैं कि लड़ते-लड़ते वह एक बड़े से नाले में गिर जाती हैं और दोनों एक-दूसरे पर लात-जूते चलाती रहती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों करोड़पति घर की देवरानी-जेठानी हैं। दोनों में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बहस शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों महिलाओं में सड़क पर ही मारपीट होने लगी थी।
ये भी पढ़ें
'अग्निपथ' पर बिहार में चौथे दिन भी बवाल जारी, मसौढ़ी में स्टेशन जलाया : Live Updates