Hanuman Chalisa
✕

त्रिपुरा में धनबल के कारण चुनाव हारे : माकपा

Updated: शनिवार, 3 मार्च 2018 (17:26 IST)
नई दिल्‍ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने त्रिपुरा में अपनी बुरी हार के लिए चुनाव में मनी पॉवर को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने गैर वाम वोट को लामबंद कर चुनाव जीतने में सफलता पाई है। माकपा ने त्रिपुरा चुनाव के नतीजे आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में यह बात स्वीकार की है।


पार्टी पोलित ब्यूरो ने यहां जारी बयान में कहा है कि भाजपा आईपीएफटी गठबंधन वाम सरकार को 25 साल के बाद बेदखल कर सरकार बनाने जा रहा है। भाजपा ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर धनबल का इस्तेमाल किया है और एनी संसाधनों का भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा हार के अन्य कारण भी रहे हैं।

भाजपा ने वाम विरोधी मतों को अपने पक्ष में एकजुट किया और कांग्रेस के वोट बैंक को अपनी ओर खींचा है। पार्टी ने कहा कि वाम मोर्चे को चुनाव में 45 प्रतिशत वोट मिले हैं, लेकिन वह अपनी हार के कारणों की जांच करेगी और उन्हें दूर करेगी। माकपा ने कहा कि वह त्रिपुरा की जनता के लिए अपना कार्य करती रहेगी और आदिवासी तथा गैर आदिवासी एकता को बनाए रखेगी। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख