• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Tribal girl, gang rape, rape
Written By
Last Modified: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (22:49 IST)

3 आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार

3 आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार - Tribal girl, gang rape, rape
अंबास्सा (त्रिपुरा)। तीन आदिवासी लड़कियों के साथ युवकों के एक समूह ने त्रिपुरा के धलाई जिले के एक सुदूरवर्ती क्षेत्र अस्तरामपाड़ा में सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
धुमाचेरा पुलिस थाने के प्रभारी सुबिमल बरमन ने बताया कि ये लड़कियां शिवरात्रि के मौके पर शनिवार को गांव के एक मेले में गई हुई थीं। वे लोग रात के करीब 11.30 बजे वापस लौट रहे थे, तभी चार आदिवासी युवक उन्हें जबरदस्ती एक जंगल में ले गए और उनसे बलात्कार किया।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िताओं को धमकी दी थी इसलिए उनके परिजनों ने इसकी शिकायत नहीं की थी। बरमन ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों को शिकायत करने के लिए कहा।
 
उन्होंने बताया कि पीड़िताओं ने बाद में चार में से दो आरोपियों की पहचान कर ली और उनको गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
टाइम्स ऑफ इंडिया दफ्तर में आग, 24 घंटे में काबू पाया