Daily Horoscope
✕

TransUnion CIBIL के CEO राजेश ने दिया इस्तीफा, भावेश जैन को मिली कमान

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (17:34 IST)
TransUnion CIBIL Case : ऋण सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक राजेश कुमार ने हाल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुमार ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। कंपनी ने कहा कि उसने मुख्य राजस्व अधिकारी भावेश जैन को कुमार के खाली हुए पद पर पदोन्नत किया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने लोकसभा में ट्रांसयूनियन सिबिल की आलोचना की थी और कंपनी पर पारदर्शी न होने का आरोप लगाया था। किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास को दर्शाने वाला 'सिबिल स्कोर' बैंकों पर ऋण देने के निर्णय में बड़ा प्रभाव डालता है। 
 
कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। क्रेडिट सूचना कंपनी ने कहा कि उसने मुख्य राजस्व अधिकारी भावेश जैन को कुमार के खाली हुए पद पर पदोन्नत किया है। कुमार ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। कुमार ने इस्तीफा कब दिया और जैन ने नई भूमिका कब संभाली इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई।
ALSO READ: CIBIL : आखिर क्या होता है सिबिल स्कोर, आम आदमी के लिए कितना जरूरी
शीर्ष अधिकारी के इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने लोकसभा में ट्रांसयूनियन सिबिल की आलोचना की थी और कंपनी पर पारदर्शी न होने का आरोप लगाया था।
ALSO READ: CIBIL : लोन लेने जाओ तो बैंक सिबिल स्कोर दिखाकर वापस भेज देता, कार्ति चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा
चिदंबरम ने कहा था कि किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास को दर्शाने वाला 'सिबिल स्कोर' बैंकों पर ऋण देने के निर्णय में बड़ा प्रभाव डालता है, लेकिन इसमें पारदर्शिता का अभाव है। ट्रांसयूनियन सिबिल की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया कि कुमार द्वारा शुरू किए गए 'महत्वपूर्ण कार्यों' को जैन जारी रखेंगे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख